Author: tarun sardar
चेन्नई ,06 अपै्रल (आरएनएस)। तमिल टीवी जगत से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है। उन्हें टीवी शो कयाल में अहम किरदार के लिए जाना जाता था। रिपोर्ट के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते 36 वर्षीय श्रीलंका मूल की अभिनेत्री ने चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक निजी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में पता लगते ही टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सुभाषिनी, चेन्नई के इयप्पनथंगल में एक अपार्टमेंट में रह रही थीं। यहीं पर उन्होंने कथित आत्महत्या की। पुलिस सूत्रों…
नईदिल्ली ,06 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अरुणाचल प्रदेश में सरकारी ठेकों में कथित गड़बडिय़ों की जांच के लिए प्रारंभिक जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। यह मामला खासतौर पर उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़े लोगों को ठेके दिए जाने की बात कही गई है। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया ने दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि सीबीआई दो हफ्तों के अंदर प्रारंभिक जांच दर्ज करे और कानून के मुताबिक…
नईदिल्ली,06 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। सोमवार को एक कार विधानसभा परिसर का बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि वाहन गेट नंबर 2 से अंदर घुस गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों में दहशत फैल गई और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। वाहन सवार ने स्पीकर के वाहन पर स्याही भी फेंकी है। इसके बाद वह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से पहले बैरियर से टकरा गया था। इस दौरान गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी भी…
गुवाहाटी ,06 अपै्रल (आरएनएस)। असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरपर्सन पवन खेड़ा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पाकिस्तानी सांठगांठ का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी आरोप चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाना गंभीर अपराध है, जिसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा मटीरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप…
0-बस्तर के लिए बड़ा ब्लूप्रिंट: पीएम और गृह मंत्री को प्रेजेंटेशन देंगे सीएम साय नई दिल्ली , 06 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देर रात लगभग साढ़े 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचे । अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा खास तौर पर बस्तर के भविष्य को लेकर अहम माना जा रहा है। इस बार बैठक का मुख्य फोकस “पोस्ट-माओइस्ट सीनारियो” यानी माओवाद के प्रभाव में कमी के बाद बस्तर के समग्र विकास…
नईदिल्ली ,06 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आलोचना करने वाले एक्स अकाउंट डॉ निमो यादव को बहाल करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने सोमवार को आदेश देते हुए कहा कि अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा आपत्तिजनक के रूप में चिह्नित किए गए कुछ पोस्ट फिलहाल ब्लॉक रहेंगे। बता दें कि व्यंग्यात्मक अकाउंट को हाल में केंद्र सरकार ने ब्लॉक कर दिया था। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि एक्स अकाउंट चलाने वाला संचालक एक समीक्षा समिति के सामने पेश होगा, ताकि यह जांच…
होजाई ,06 अपै्रल (आरएनएस)। असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होजाई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और ऊर्जा यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि असम ने इस बार भी भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत राज्य में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा कि असम ने बीते वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कई नए…
केरल में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर फेंका गया विस्फोटक, तेज धमाके के साथ फटा, फॉरेंसिक की टीम पहुंची
कन्नूर,06 अपै्रल (आरएनएस)। केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। नेताओं की बयानबाजी के साथ ही कार्यकर्ताओं के घर पर हमले भी हो रहे हैं। कन्नूर के काथिरूर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंका गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात काथिरूर के पास कोंकाची इलाके में मजीशा पथायाकुन्नु के आवास पर हुई। प्राथमिकी के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मजीशा के घर के पास पहुंचे और उनसे अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद उन्होंने एक…
नई दिल्ली ,06 अपै्रल (आरएनएस)। ईरान पर 28 फरवरी को हुए हमले के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस लेकर आने-जाने वाले कई जहाज फंस गए। कई जहाजों पर ईरान की ओर हमले भी किए गए और होर्मुज को बंद कर दिया गया। इस बीच राजनयिक कोशिशें शुरू हुईं और फिर भारत के झंडे वाले जहाज भी इस खतरनाक रास्ते को क्रॉस कर भारत का रुख करने लगे। इसी कड़ी में भारत के एक और एलपीजी कैरियर ग्रीन आशा ने होर्मुज को पार कर लिया है। अब इस खतरनाक इलाके में केवल एक जहाज जग विक्रम फंसा…
नईदिल्ली ,06 अपै्रल (आरएनएस)। असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को सरमा और उनकी पत्नी पर विदेश में अकूत संपत्ति बनाने और 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने के बाद सोमवार को पार्टी ने चुनाव आयोग में सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने चुनावी हलफनामे में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नामांकन रद्द कराने की मांग की है। कांग्रेस असम प्रभारी भूपेश बघेल जालुकबाड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे थे।…
