Login
Author: tarun sardar
हरदीप सिंह पुरी बिहार की जनता ने एक ऐसा जनादेश दिया है, जिसका महत्व सीटों के गणित से कहीं आगे जाता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने विधानसभा की 243 सीटों में से 202 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 89 सीटें हासिल की हैं, जो राज्य में पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दशकों तक विभिन्न गठबंधनों के तहत बिहार की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखने के बाद, महागठबंधन अब सिफऱ् 34 सीटों पर सिमट गया है। 7.4 करोड़ से ज़्यादा पंजीकृत मतदाताओं में से 67.13 प्रतिशत ने मतदान किया। यह…
हरिशंकर व्यास बिहार में अगर एक तरफ ‘मुफ्त की रेवड़ीÓ की बहार थी तो दूसरी ओर जाति राजनीति का दांव था। इसे भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यू ने दोनों को बराबर साधा। सरकारी खजाने से नकद पैसे और मुफ्त की सेवाएं बांट कर सरकार के प्रति बन रही नाराजगी को दूर किया गया। यह एनडीए के रास्ते की सबसे बड़ी चुनौती थी कि नीतीश कुमार की सत्ता 20 साल की हो गई और लगातार 20 साल सरकार में रहने की वजह से कहीं न कहीं लोगों में नाराजगी है या थकान और उब है। इसको दूर करने के…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते वर्ष फरवरी में प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री आवास में मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। संगठन की प्रदेश मंत्री अनीता सिंह ने बताया कि 7 मार्च 2024 को निदेशालय में हुई बैठक में मानदेय वृद्धि पर विचार के लिए समिति गठित करने की बात कही गई…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। रुद्रपुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई का आरोप लगा है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने रम्पुरा चौकी में तहरीर दी है पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड 24 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। सोमवार को स्कूल से जब उनकी बेटी घर लौटी तो अचानक रोने लगी। उनकी पत्नी के पूछने पर बेटी ने बताया कि उसकी शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे उनकी बेटी के होंठ से खून आने लगा और आरोप…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नेत्रपाल मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंगलवार को वार्ड 16 में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता मूलचंद राठौर नेकार्यकर्ताओं के साथ नेत्रपाल मौर्य व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। वह ओबीसी मोर्चा को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। यहां सतीश गुप्ता, संदीप अरोरा, कुलदीप बग्गा,…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। देश के विभिन्न राज्यों से आए डीआरडीओ के 20 तकनीकी अधिकारियों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र, सितारगंज में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ‘सॉलिड वर्क्स कैड प्रोफेशनल’ विषय पर गहन जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली और ब्रेक इंडिया कंपनी के प्लांट हेड विनय डबराल ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण और विनिर्माण गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष सत्यवली ने रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सेवाएं प्रदान करने में डीआरडीओ के योगदान की सराहना की और सिडकुल की…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मंगलवार सुबह 11 बजे अपना 24 घंटे का सांकेतिक धरना समाप्त किया, लेकिन इसके साथ ही पंतनगर विवि प्रशासन पर कई आरोप लगाया। धरना खत्म करते हुए बेहड़ ने कुलपति, निदेशक प्रशासन और वित्त नियंत्रक पर ‘हिटलरशाहीÓ रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि तीन महीने में कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो फरवरी में वे पूरे विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ पंतनगर विवि की ओर शांतिपूर्ण लेकिन विशाल कूच करेंगे। बेहड़ ने कहा कि उन्होंने कई बार कुलपति के साथ बैठक…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। रामपुर रोड स्थित नवनिर्मित अनाज मंडी में आढ़तियों को अब तक दुकानें आवंटित न होने और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मिले और मंडी की दयनीय स्थिति तथा दुकान आवंटन में देरी पर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा। ठुकराल ने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि हस्तांतरित कराकर गल्ला व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर चार वर्ष पूर्व इस मंडी का निर्माण…
रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। एसबीएस कॉलेज में मंगलवार को ‘नशा मुक्ति भारत अभियानÓ के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी एएनटीएफ राजेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि एसीएमओ एवं मनोचिकित्सक डॉ. ईश डल्ला तथा प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथियों ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मादक पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करते हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव छोड़ते हैं। उन्होंने छात्रों से नशे से दूरी बनाकर मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम…
