रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। देश के विभिन्न राज्यों से आए डीआरडीओ के 20 तकनीकी अधिकारियों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र, सितारगंज में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ‘सॉलिड वर्क्स कैड प्रोफेशनल’ विषय पर गहन जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली और ब्रेक इंडिया कंपनी के प्लांट हेड विनय डबराल ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण और विनिर्माण गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष सत्यवली ने रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सेवाएं प्रदान करने में डीआरडीओ के योगदान की सराहना की और सिडकुल की वर्तमान एवं आगामी परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। उद्योगपति विनय डबराल ने प्रशिक्षण की महत्ता समझाते हुए उद्योगों में कैड आधारित तकनीकों की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र के उप महाप्रबंधक गोपाल बेलूरकर ने बताया कि केंद्र में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के उपकरण, प्रशिक्षित कार्मिक तथा टूलिंग एवं संबंधित क्षेत्रों में परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख निदेशक (मेंटोर) टीसी दिनेश चंद्र, वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण इशु आस्थाना, अंकित कुमार, अख्तर मलिक और चंद्रशेखर उपाध्याय भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

