Author: tarun sardar

अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह चौघानपाटा से क्रॉस कंट्री दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालक–बालिका आयु वर्ग तथा ओपन पुरुष–महिला श्रेणी के प्रतिभागियों ने दुगालखोला और पुलिस लाइन होते हुए पुन: चौघानपाटा तक निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ महापौर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, महासचिव बैडमिंटन संघ बी एस मनकोटी, बिष्ट, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, मनोज जोशी और उप क्रीड़ाधिकारी बंग्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया।…

Read More

अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह से भेंट कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से जुड़ी तीन सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की। शिष्टमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, संगठन के जनपद संरक्षक ताराचंद शाह, किशन चंद जोशी, जनपद अध्यक्ष भरत पांडे, सचिन बद्रीनाथ पांडे, डॉ. वसुधा पंत और शिवेंद्र गोस्वामी शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण आवश्यक है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगले चार महीनों के भीतर संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय…

Read More

अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। लक्ष्मेश्वर वार्ड के अंतर्गत आईएसबीटी के निकट नाले पर लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत रास्ता बनाया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नाले के निरीक्षण के दौरान कही। जिलाधिकारी अंशुल सिंह मंगलवार को नगर निगम अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर वार्ड में आईएसबीटी के निकट निर्मित नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग समेत संबंधित अधिकारियों से नाले के निर्माण, इसके प्राविधान तथा विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर कहा कि जनता की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने मौके…

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। बाइक मैकेनिक को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चंद्रबनी से डब्ल्यूआईआई जाने वाले मार्ग से शादाब निवासी एकता विहार, कैलाशपुर, पित्थुवाला को 152 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में पता लगा कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। जल्दी पैसा कमाने के लालच और उधारी चुकाने के लिये सहारनपुर से स्मैक खरीदकर लाया। आरोपी बेच पाता, उससे पहले पुलिस ने धर लिया।

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस्टर परफेक्ट, मिस्टर पर्सनेलिटी और बेस्ट वॉक 2025 कैंट रोड स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस दौरान ऑडिशन में सलेक्ट हुए 24 फाइनलिस्ट ने मीडिया के सामने रैंप वॉक कर अपना इंट्रोडक्शन दिया। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश के युवाओं ने प्रतिभाग किया था। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीजऩ का आगाज हो चुका है। इसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के…

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में मंगलवार को एडार्न गढ़वाल स्पोर्टिंग ने जीत हासिल पूरे अंक अर्जित किए। पवेलियन ग्राउंड में मैच खेला गया। मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब और वुल्फ एफसी के बीच खेला गया। मैच काफी संघर्षपूर्ण और रोमांचक हुआ। वुल्फ एफसी के डिफेंडर की एक गलती ने गढ़वाल स्पोर्टिंग को बढ़त बनाने का मौका मिल गया। गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब के अमन खंडूरी ने चौथे ही मिनट में पेनल्टी स्कोर कर अपनी टीम के लिए 01-0 की बढ़त दिला दी। 59वें मिनट में एडार्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के अमन खंडूरी ने एक और गोल…

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। आईटीएम-सनस्टोन के कैंपस में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बतौर विशेषज्ञ राज भट्ट ने छात्रों को कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। सत्र में केवी एफआरआई और आईटीएम के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। राज भट्ट ने छात्रों को कॅरिअर योजना, उभरते अवसरों और प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता पाने के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को भविष्य निर्माण की बारीकियां भी समझाई। वहीं, पूर्व फेमिना मिस इंडिया-2010 मनस्वी ममगाईं ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर संस्थान के छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। शिमला बाईपास रोड स्थित बदमाश बोर्डिंग फैसिलिटी नाम से पेट हॉस्टल संचालक पर पशुओं के साथ क्रूरता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पटेलनगर पुलिस ने इस संस्था के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। मामला बीते 27 अक्तूबर को सामने आया। गैर सरकारी पशुकुरता निवारण समिति ने इस हॉस्टल की जांच की। जांच में वहां रखे कुत्तों और बिल्लियों के साथ दुर्व्यवहार के साक्ष्य मिले। गैर-सरकारी पशु क्रूरता निवारण समिति की उपाध्यक्ष पूजा बहुखंडी ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद मुख्य पशु…

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। रोडवेज प्रबंधन ने ड्राइवर-कंडक्टर और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी के गुर सिखाए। दमकल विभाग की ओर से मंगलवार को आईएसबीटी पर आयोजित ट्रेनिंग में बसों में फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। रोडवेज ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि फायर सेफ्टी की जानकारी होना जरूरी है। इससे आपात स्थिति में नुकसान को काफी हद कम किया जा सकता है।

Read More

देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। जन जन को जल संरक्षण का संदेश देने के लिए पर्यावरणविद् रोबिन सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल मां गंगा के पवित्र उद्गम स्थल गंगोत्री धाम से सातवें दिन मसूरी पहुंचा। यह दल मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में रामेश्वर पहुंचेगा जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर यह जल यात्रा पूर्ण होगी। मसूरी पहंचने पर इटावा उत्तर प्रदेश निवासी पर्यावरणविद रोबिन सिंह ने बताया कि यह ऐतिहासिक पदयात्रा जल संरक्षण एवं जल संवेदनशीलता के संदेश के साथ पूरे देश को जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पद यात्रा की शुरुआत…

Read More