अल्मोड़ा,18 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह से भेंट कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से जुड़ी तीन सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की। शिष्टमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, संगठन के जनपद संरक्षक ताराचंद शाह, किशन चंद जोशी, जनपद अध्यक्ष भरत पांडे, सचिन बद्रीनाथ पांडे, डॉ. वसुधा पंत और शिवेंद्र गोस्वामी शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण आवश्यक है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगले चार महीनों के भीतर संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त बैठक कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम बैठक दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। शिष्टमंडल ने इस अवसर पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को संगठन द्वारा प्रकाशित ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारिका’ भेंट की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

