Login
Author: tarun sardar
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को पूरे दिन तनावपूर्ण माहौल में चला। दोपहर बाद संगठन का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीएम हाउस पहुंचा। मुख्यमंत्री के मौजूद न होने से मुलाकात तो नहीं हो सकी, लेकिन अधिकारियों ने हरदा प्रकरण सहित सभी मुद्दों पर 25 नवंबर तक समाधान का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम स्थल लौटा और मंच से आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गई। खुशीलाल ग्राउंड में करणी सेना का बड़ा क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन सुबह से जारी था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि दोपहर…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।राजधानी भोपाल में पिपलानी पुलिस ने घर में नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में एक प्रिंटिंग शॉप पर काम करता था। उसने घर में ही नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगाया था। जिसमें पेपर से लेकर प्रिंटर और डाइ मिली हैं। वह लंबे समय से यह काम कर रहा था और पुलिस ने उसके पास से करीब ढाई लाख रुपये के नकली 500 के नोट जब्त किए हैं। साथ ही नकली नोट छापने वाली मशीनें भी बरामद की गई हैं। एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।कमला नगर में होटलकर्मी की हत्या उसी के छोटे भाई ने भाभी से अवैध संबंधों के चलते की थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह चौहान (32) पीसी नगर नया बसेरा में रहता था। वो अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहता था। बड़ा भाई घर के बगल में बने एक कमरे में रहता था। धर्मेंद्र कमला नगर के ही एक होटल में कर्मचारी था। गुरुवार को वो ड्यूटी से लौटने के बाद सो गया…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी भोपाल की सड़कों पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की लो फ्लोर रेड बस में आग लगने की घटना होते-होते बच गई। पूरा मामला भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 का है, जहां बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही लो फ्लोर बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में आग लगते ही ड्राइवर-कंडक्टर कूद गए। इसके बाद सवारियों को भी उतारा गया। घटना शनिवार सुबह की ही है। बस लगातार सड़क पर दौड़ रही थी, लेकिन समय रहते चालक और यात्रियों की सतर्कता से…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां ने लिव-इन पार्टनर पर रेप का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने 8 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और उसके साथ रेप किया। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। हर तरह का संबंध भी खत्म कर दिया है। शादी की बात पर जान से मारने की धमकी देता है। तब पीडि़ता ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सब…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 33 यमुना कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में टिन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य विधायक निधि से स्वीकृत है। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार जताया। इसी क्रम में सीमाद्वार क्षेत्र में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास विधायक द्वारा किया गया।
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन की कुमामाटो जापान मास्टर्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है। स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 11 नवंबर से जापान में प्रतियोगिता चल रही है। इसमें लक्ष्य ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले चक्र में जापान के वानाबे को सीधे सेटों में 21-12, 21-16 के अंतर से शिकस्त देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने सिंगापुर के जेसन तेह को 21-09, 21-11 के सीधे सेटों में मात दी ओर क्वार्टर फाइनल में…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कैमिकल, बॉयलॉजिकल, रेडियोलॉजिक एंड न्यूक्लियर(सीबीआरएन) प्रतियोगिता में एसडीआरएफ उत्तराखंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व लुधियाना में हुई क्षेत्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया था। यहीं से टीम का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ। टीम ने राष्ट्र स्तरीय मंच पर अपने कौशल और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है,…
– पुरानी कार और बाइक को बेचने और रेंट पर देने वाले सेंटर संचालकों हेतु एसओपी तैयार करने के निर्देश – सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-फरोख्त में बैंक खातों से होगा लेन-देन देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। दून में अब पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के लिए एसओपी तैयार होगी। वाहन खरीद-फरोख्त का लेन-देन बैंक खातों से होगा। वाहन को बेचते समय खरीददार के सभी दस्तावेज और मोबाइल नम्बरों को सत्यापित करने की जिम्मेदारी विक्रय केंद्र संचालक की होगी। दिल्ली में हुए बम धमाके में इस्तेमाल की गई जिस कार जो डॉक्टर चला था वह उसके नाम नहीं थी। इसके बाद दून में…
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर क्षेत्र के एक युवक से निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 13.72 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार सुरेंद्र सराफ निवासी सहस्त्रधारा रोड ने तहरीर दी कि उन्हें अगस्त में एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। उन्हें बताया गया कि वो ट्रेडिंग से अच्छी कमाई कर सकते हैं। उनसे एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया। वैशाली नाम की युवती ने उन्हें कॉल किया। उसने दूसरे नंबर पर कॉल कर संपर्क करने के लिए कहा, बताया कि इसके बाद उनका अकाउंट…
