– पुरानी कार और बाइक को बेचने और रेंट पर देने वाले सेंटर संचालकों हेतु एसओपी तैयार करने के निर्देश
– सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-फरोख्त में बैंक खातों से होगा लेन-देन
देहरादून,15 नवंबर (आरएनएस)। दून में अब पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के लिए एसओपी तैयार होगी। वाहन खरीद-फरोख्त का लेन-देन बैंक खातों से होगा। वाहन को बेचते समय खरीददार के सभी दस्तावेज और मोबाइल नम्बरों को सत्यापित करने की जिम्मेदारी विक्रय केंद्र संचालक की होगी। दिल्ली में हुए बम धमाके में इस्तेमाल की गई जिस कार जो डॉक्टर चला था वह उसके नाम नहीं थी। इसके बाद दून में भी पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त पर सवाल उठ रहे हैं, यहां पर पुराने वाहनों का बड़ा बाजार है, वाहन बेचने वाले डीलर महीनों तक वाहनों को अपने कब्जे में रख देते हैं, यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी अजय सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार को खुद शहर में उतरे। उन्होंने पुराने वाहन विक्रय और रेंटल कार और बाइक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुरानी कार और बाइक को बेचने और रेंट पर देने वाले सेंटर संचालकों के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। रेंट पर देने या बेचने पर भरना होगा फार्म एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सेंटर संचालको को कार और बाइक आदि वाहनों को विक्रय और रेंट पर देते समय एक फार्म दिया जाएगा, जिसमें उनके द्वारा वाहन खरीदार की समस्त डिटेल्स भरकर उसकी पहचान से संबंधित समस्त वैध दस्तावेजो और उनके मोबाइल नम्बरों को लिया जाएगा, उक्त सभी दस्तावेज और मोबाइल नंबर को सत्यापन करने की समस्त जिम्मेदारी सेंटर संचालक की होगी। कहा कि एसओपी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

