Author: tarun sardar

विकासनगर,13 नवंबर (आरएनएस)। विश्व दयालुता दिवस के अवसर पर टाइम्स वर्ल्ड स्कूल विकासनगर ने एनजीओ शक्ति एक उम्मीद के सहयोग से आश्रम पद्धति स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को दयाभावना के महत्व को समझाया गया। प्रधानाचार्य बनमीत कौर एवं कॉर्डिनेटर गगन प्रीत कौर ने कहा कि हमारे स्वभाव में दयाभाव होना आवश्यक है। टाइम्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने अपने साथ लाए गर्म वस्त्र ,खाद्य पदार्थ,स्टेशनरी आदि का वितरण आश्रम पद्वति स्कूल के छात्रों को किया। आश्रम पद्वति स्कूल के प्रबंधक की तरफ से टाइम्स वर्ल्ड स्कूल के निदेशक जशनदीप सिंह नारंग एवं शक्ति एक…

Read More

रुद्रपुर,13 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के गांव बण्डिया खुदागंज पहुंचे। उन्होंने मौर्य की पत्नी रंजना मौर्य के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में पूरे प्रदेश की संवेदनाएं मौर्य परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने रंजना मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है, लेकिन उनकी स्मृतियां और संस्कार सदैव परिवार के मार्गदर्शन का…

Read More

– सीएम ने चंपावत को ?88.11 करोड़ की विकास सौगात दी देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025Ó के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एकता पदयात्राÓ में प्रतिभाग किया। यह पदयात्रा डिग्री कॉलेज टनकपुर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का संदेश दिया। डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई…

Read More

– राज्य में एमबीबीएस की 1325 सीटें, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य, सरकारी कॉलेजों के साथ निजी क्षेत्र का भी विस्तार देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड अब मेडिकल एजूकेशन हब के तौर पर उभर रहा है। मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल प्रबंधन के तहत प्रदेश में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में भी मेडिकल कॉलेज की…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। आवास विकास मैदान में बुधवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद युवकों और होटल संचालक के बीच मामूली सा विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीते गुरुवार देर रात्रि युवक और होटल संचालक के बीच खाने को लेकर आपसी झड़प हो गयी। बताया कि मामले में पुलिस ने शिवम बंगवाल, अपर बाजार जीजीआईसी श्रीनगर, नरेश जैन, रामलीला मैदान श्रीनगर,…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। एसएसबी फायरिंग रेंज में शुक्रवार से 21 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय, वाहिनी राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी के हाथों होगा। जबकि 16 नवम्बर को पुलिस महानिरीक्षक डा. निलेश आनंद भरणे पुरस्कार वितरण करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 13 जिलों की सिविल पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और आईआरबी सहित 19 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को द एआई इम्पेरेटिव: एक्सेलरेटिंग थेरेप्यूटिक डेवलपमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के चिकित्सीय खोज एवं जैव-चिकित्सीय नवाचार के क्षेत्र में रूपांतरणकारी संभावनाओं का अन्वेषण करने के उद्देश्य से हुई कार्यशाला में छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यशाला के संयोजक एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जीके जोशी ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक जैव-चिकित्सीय अनुसंधान में एआई की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। कार्यशाला…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल ,13 नवंबर (आरएनएस)। कीर्तिनगर क्षेत्र के ढूंढप्रयाग घाट पर पूजा के दौरान डूबे दो श्रद्धालुओं में से एक का शव जल पुलिस व 40 पीएससी के जवानों ने गुरुवार को मूल्या गांव के समीप से बरामद किया है। शव की शिनाख्त 54 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है, जबकि लापता महिला श्रद्धालु 40 वर्षीय आशा देवी की तलाश जारी है। कीर्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

Read More

रुद्रप्रयाग,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के सहयोग में राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं व्यापक विस्तार के लिए आज शनिवार से दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। राज्य के सभी विकास खंडों में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड संयोजकों की तैनाती की गई है। रुद्रप्रयाग में यह प्रतियोगिता विकास खंड अगस्त्यमुनि में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, जखोली में राइका रामाश्रम तथा ऊखीमठ में राइका गुप्तकाशी में आयोजित की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं को और अधिक व्यापक स्वरूप देने के लिए संस्कृत शिक्षकों…

Read More