Login
Author: tarun sardar
* किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं * किसी भी पोजि़शन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है रायपुर, 2 अप्रैल। जब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट के दौरान किरण पिस्दा ने गोलकीपिंग के दस्ताने पहने, तब वह अपने अब तक के अनुभवों पर भरोसा कर रही थीं। उन अनुभवों पर, जिन्होंने चुनौतियों और निराशाओं के बीच उन्हें और अधिक मजबूत बनाया। 24 साल की उम्र में किरण अपने खेल कौशल के शिखर पर नजर आती हैं।…
नईदिल्ली ,02 अपै्रल (आरएनएस)। रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर आगाह किया है कि वह कोई भी नापाक कदम उठा सकता है। उन्होंने गुरुवार को केरल के तिरूवनन्तपुरम में आयोजित सैनिक सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा एक बार फिर दोहराया कि अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ रोका गया है। सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमारा पड़ोसी आजकल जो स्थिति है उसमें कोई भी कदम उठा…
पूर्णिया,02 अपै्रल (आरएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके पिता के साथ मिलकर अपने पति की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी. शव को गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र में बोरा में बंद करके फेंक दिया. महिला को जब महसूस हुआ कि वो पुलिस के गिरफ्त में आ सकती है, तो वह पूर्णिया के हाट थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. हाट थाना की पुलिस ने इसकी सूचना…
श्रीनगर,02 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को श्रीनगर के लाल चौक पर घंटा घर के पास स्कूल वैन दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. हालांकि, इस हादसे में छात्र बाल-बाल बच गए. अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की पहचान जावेद अहमद (47) के तौर पर हुई है. वह बेमिना के उमैर अबाद का रहने वाला था. हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन का ड्राइवर जावेद अहमद का वाहन से कंट्रोल खो…
नई दिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के जुड़े मामले में दोषी करार दिए गए मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है. स्पेशल जज दिग्विनय सिंह ने ये आदेश दिया. कोर्ट ने 1 अप्रैल को राजेंद्र भारती को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने भारती के अलावा रघुवीर शरण प्रजापति को भी दोषी करार दिया. कोर्ट ने भारती को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 का दोषी पाया. इस मामले में राजेंद्र भारती की मां सावित्री श्याम भी आरोपी थीं लेकिन उनकी पहले ही मौत…
आईपीएल 2026: नटराजन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, एनगिडी के भी 3 विकेट
नईदिल्ली,02 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिट की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। नटराजन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। आइए दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं। नटराजन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 29 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। उन्होंने आयुष बडोनी, अब्दुल समद और मोहम्मद शमी को आउट किया।…
नईदिल्ली,02 अपै्रल। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 2026-27 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले से 37 वर्षीय मैक्सवेल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर सवाल उठ रहे हैं। सीए ने टेस्ट में नियमित रूप से खेलने वाले 21 खिलाडिय़ों की सूची जारी की है, जिसमें मैक्सवेल का नाम शामिल नहीं है। मैक्सवेल ने आखिरी टेस्ट मैच 2017 में खेला था और तब से वह टेस्ट क्रिकेट की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। मैक्सवेल को अनुबंध सूची से ऐसे समय में बाहर किया गया है जब सीए बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, भारत और…
नईदिल्ली,02 अपै्रल। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रासी वान डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रोटियाज टीम के साथ अपने सफर को याद करते हुए सभी का धन्यवाद किया। डुसेन ने साफ किया कि वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। डुसेन ने 29 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट और टी-20 लीग में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम…
नईदिल्ली,02 अपै्रल। समीर रिजवी के नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के नाबाद 39 रनों की बदौल दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दे दी. समीर को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. 142 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली एक समय काफी मुश्किल में थी. उन्होंने 26 के स्कोर पर ही अपने 4 बड़े विकेट खे दिए थे. जिसमें केएल राहुल (0), निसांका (1), नितीश राणा (15) और अक्षर पटेल (0) का विकेट शामिल था. तब ये लग रहा था की यहां से दिल्ली का जीतना काफी मुश्किल है, लेकिन स्टब्स और…
बंगाल के कोयला तस्करी मामले में आई-पीएसी के दफ्तरों में छापा, दिल्ली-हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंची ईडी
नईदिल्ली,02 अपै्रल (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी से जुड़े मामले में राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के खिलाफ बड़ा तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी ने फर्म से संबंधित हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली के दफ्तरों पर नए सिरे से छापामारी की है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आई-पीएसी के निदेशकों में से एक ऋषि राज सिंह का बेंगलुरु स्थित परिसर भी जांच के दायरे में है। सभी जगह एकसाथ तलाशी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तलाशी अभियान ईडी द्वारा कोयला तस्करी मामले में जारी कार्रवाई का हिस्सा हैं।…
