नईदिल्ली,02 अपै्रल। समीर रिजवी के नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के नाबाद 39 रनों की बदौल दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दे दी. समीर को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
142 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली एक समय काफी मुश्किल में थी. उन्होंने 26 के स्कोर पर ही अपने 4 बड़े विकेट खे दिए थे. जिसमें केएल राहुल (0), निसांका (1), नितीश राणा (15) और अक्षर पटेल (0) का विकेट शामिल था. तब ये लग रहा था की यहां से दिल्ली का जीतना काफी मुश्किल है, लेकिन स्टब्स और समीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पांचवें विकेट के लिए 76 गेंद में 119 रनों की साझेदारी करके दिल्ली को मैच जीता दिया. समीर ने 47 गेंद में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. जबकि स्टब्स ने 32 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया.
लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरू में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन वो 142 रनो का बचाव नहीं कर पाए. मोहम्मद शामी ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया. जबकि मोहसिन खान ने 4 ओवर में केवल 19 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल हो पाए. वहीं प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए. लेकिन एनरिक नॉर्टजे महंगे साबित हुए और चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 39 रन खर्च कर दिए.
इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवें मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का मौका मिला. लेकिन वो स्कोर बोर्ड पर बड़ा टारगेट नहीं सेट कर सके. आपनिंग करने आए ऋषभ पंत 7 बनाकर रन आउट हो गए. उसके बाद उनका विकेट गिरता रहा और 10वें ओवर में उन्होंने 71 के स्कोर पर अपना पांच विकेट खो दिया. टॉप ऑर्डर में मार्श ने 35 रन बनाए. उसके बाद अबदुल समद ने 36 रन बनाए. जबकि शहबाज अहमद 15 रन और मुकुल चौधरी ने 14 रनो का छोटा योगदान दिया और पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 पर ही सिमट गई.
दिल्ली की तरफ से तमाम गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, मुकेश ने 3 ओवर में 17 रन दिए, एंगडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि टी नाटराजन ने भी 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलाव कुलदीप यादव ने दो विकेट और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.
टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं, क्योंकि ये एक ताजा विकेट और यह एक ठोस लाल विकेट है, शायद पहले 6 ओवरों में गेंदबाजों को मदद करे. डेटा कहता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला मैच है और हम गेंदबाजी करेंगे. पिछली बार हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हम पिछड़ गए थे. हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि निसांका, मिलर, स्टब्स और लुंगी एनगिडी हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं.
वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘इस तरह की विकेट पर टॉस का कोई फर्क नहीं पड़ता, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ओस पड़ेगी. यह पूरी तरह से ताजा विकेट है. हमने अपना रंग और लोगो बदल दिया है. कोई नकारात्मक विचार नहीं, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले सीजन में चोट की चिंताएं थीं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते. मार्करम, मार्श, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्टजे हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं.’
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट विकल्प: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी.
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट विकल्प: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

