Author: tarun sardar
पेरिस,23 जून। यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी कहर ढा रही है। फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में लोग लू से परेशान हैं। फ्रांस में लू के कारण अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक गर्म कार में फंसे 2 बच्चे भी शामिल हैं। फ्रांस समेत यूरोप के कई जगह तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। फ्रांस के शहर बोर्डो में तापमान बढ़कर 41.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि पोइटियर्स में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण परिवार की कार अत्यधिक गर्म हो जाने से…
नईदिल्ली,23 जून। भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच 26 जून से 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लॉर्कन टकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम के नए कप्तान होंगे। 29 साल के टकर ने अपना पहला मैच 2016 में खेला था। भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। ऐसे में आइए पूरी खबर पर एक नजर डाल लेते हैं। मैथ्यू हॉलार्ड और जाय मूंद्रा को पहली बार टीम में जगह मिली है। वहीं, रूबेन विल्सन अभी तक…
नईदिल्ली,23 जून। मिस्र फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप में अपनी पहली जीत के 92 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। उसने वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-जी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। 1934 में अपना पहला विश्व कप करने वाली मिस्र टीम की यह फुटबॉल के महाकुंभ में पहली जीत है। इस जीत के बाद मिस्र के खिलाडिय़ों ने बेहद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। मैच की शुरुआत को देखकर लगा नहीं था कि मिस्र का 92 साल काउसकी पहली जीत का सूखा…
नईदिल्ली,23 जून। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने पहली बार युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को दल में शामिल किया है। वहीं, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी 2026 टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं थे। ब्रायडन कार्स और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब…
नईदिल्ली,23 जून। अर्जेटीना फुटबॉल टीम के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी की इस उपलब्धि ने उनके शानदार करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रिया फुटबॉल टीम के खिलाफ 38वें मिनट में गोल दागकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं। मेसी ने फीफा विश्व कप में अपना 17वां गोल दागकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे…
नईदिल्ली,23 जून। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के नायक एक बार फिर लियोनल मेसी रहे, जिन्होंने 38वें मिनट में ऐतिहासिक गोल दागा और वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा उन्होंने 90+5वें मिनट में भी गोल किया। ऑस्ट्रिया की टीम का डिफेंस पूरे मुकाबले में खराब रहा। ऐसे में आइए मैच के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। पहले हाफ में अर्जेटीना को शानदार मौका मिला, जब लाउतारो मार्टिनेज ऑस्ट्रिया के खिलाडिय़ों अलेक्जेंडर श्लागर और स्टीफन…
नईदिल्ली, 23 जून। कैब सेवा कंपनी उबर के शेयरधारकों ने कंपनी के निदेशक मंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी की तेज वृद्धि के लिए जानबूझकर नियमों के पालन और सुरक्षा उपायों में कमी की गई। मुकदमे में कहा गया है कि इस लापरवाही की वजह से कंपनी को कानूनी और नियामकीय जोखिमों का सामना करना पड़ा है। शेयरधारकों का आरोप है कि कंपनी ने ग्राहक सुरक्षा को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी। मुकदमे में कहा गया है कि उबर के नेतृत्व ने ग्राहक सुरक्षा और संरक्षण के लिए पर्याप्त…
नईदिल्ली , 23 जून। भारत जून में एलपीजी आयात करने के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने देश में अमेरिका से 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी आने की उम्मीद है, जो अब तक का सबसे बड़ा स्तर हो सकता है। मध्य पूर्व में बढ़े तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत ने वैकल्पिक स्रोतों से खरीद बढ़ा दी है। सरकार इसकी निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रही है। कुछ समय पहले तक भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा मध्य पूर्व के देशों से…
नईदिल्ली , 23 जून। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों और अमेरिकी डॉलर में आई रिकॉर्ड तेजी के कारण आज घरेलू वायदा तथा हाजिर बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली के भारी दबाव के चलते सोना करीब ?1,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी ?6,150 प्रति किलोग्राम से अधिक टूट गई. इस बड़ी गिरावट से सर्राफा बाजार के निवेशकों और आभूषण निर्माताओं के बीच हलचल तेज हो गई है. घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुद्धता के आधार पर सोने की कीमतों में व्यापक सुधार देखा गया, देश के प्रमुख बाजारों…
मुंबई, 23 जून। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई सत्रों से जारी लगातार तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की मुनाफावसूली से मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सपाट स्तर पर खुले. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स महज 8 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,086.05 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 31.60 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की सुस्ती दिखाते हुए 24,071.30…
