Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,02 मई (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (इंटर स्टेट सेल) ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय वाहन चोरों और जालसाजों के एक बेहद शातिर सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह न सिर्फ वाहन चोरी करता था, बल्कि चोरी और लोन डिफॉल्ट वाली गाडिय़ों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोबारा पंजीकृत कराकर बाजार में बेच देता था. पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 31 लग्जरी गाडिय़ां बरामद की हैं. पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) आदित्य गौतम ने बताया कि यह गिरोह अब तक 1000…
मुंबई,02 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार पुणे में एक मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण और उसकी हत्या करने वाले 65 वर्षीय आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग करेगी. मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा, पुणे में हुई यह घटना बेहद निंदनीय और दुखद है. एक मासूम बच्ची के साथ हुई इस क्रूरता के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना को लेकर जनता में काफी रोष है. मैं…
नईदिल्ली,02 मई (आरएनएस)। पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की हैं। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े मामलों में ये एफआईआर हुई है और गैर-जमानती धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। पाठक हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पाठक को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन वे भाग निकले। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पाठक के खिलाफ मामले क्यों दर्ज किए गए हैं, लेकिन सरकारी सूत्रों ने बताया कि ये…
नई दिल्ली,02 मई (आरएनएस)। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से अवैध तरीके से उठाए गए दो कुत्तों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई है. डॉग लवर्स ने इन कुत्तों को ढूंढकर लाने वालों के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है. इस मुहिम में शामिल डॉग लवर रेखा अरोड़ा और रश्मि शर्मा ने मिलकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. रेखा अरोड़ा ने बताया कि एयरपोर्ट पर रहने वाले डॉग्स को हम काफी समय से फीड कराते हैं. इनमें से दो लापता कुत्तों कद्दू और ब्राउनी के मामले में हमारी शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है और इस…
हुगली,02 मई (आरएनएस)। जिले में स्थित सिंगुर के गोपालनगर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आज तड़के एक भयावह सड़क दुर्घटना में कार चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डानकुनी की ओर जाने वाली लेन में पहले दो चलती डंपरों के बीच टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ देर बाद एक बालू से लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रही एक कार के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद…
0-नाइजीरियन सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा 0-6 महीनों में 2 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा, ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा 0-कोरियर से भेजे जा रहे थे ड्रग्स, रायपुर पुलिस ने दिल्ली में दबोचा गिरोह दिल्ली में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर कमिश्नरेट रायपुर पुलिस की दबिश 0-पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। 0-एक नाईजीरियन सहित दो आरोपी गिरफ्तार 0-आरोपियों से 9,70,000/- रूप्ये नगदी…
कांकेर,02 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को डि-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में पुलिस की टीम एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी आईईडी निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में कांकेर डीआरजी के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को रायपुर रेफर किया गया, जहां…
0-भारत भी चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा वीजा सेवाएं नईदिल्ली,02 मई (आरएनएस)। भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कई महीनों के तनाव के बाद अब नरमी आ रही है। बांग्लादेश ने सभी श्रेणियों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को पूरी तरह से शुरू कर दिया है। भारत में बांग्लादेश के सभी वीजा केंद्र काम कर रहे हैं। दिल्ली स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग और कोलकाता, अगरतला, मुंबई और चेन्नई में कॉन्सुलर कार्यालयों ने 20 फरवरी के बाद से भारतीयों को 13,000 से ज्यादा वीजा जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अगले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे वीजा सेवाओं को…
