0-भारत भी चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा वीजा सेवाएं
नईदिल्ली,02 मई (आरएनएस)। भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कई महीनों के तनाव के बाद अब नरमी आ रही है। बांग्लादेश ने सभी श्रेणियों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को पूरी तरह से शुरू कर दिया है। भारत में बांग्लादेश के सभी वीजा केंद्र काम कर रहे हैं। दिल्ली स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग और कोलकाता, अगरतला, मुंबई और चेन्नई में कॉन्सुलर कार्यालयों ने 20 फरवरी के बाद से भारतीयों को 13,000 से ज्यादा वीजा जारी किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अगले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे वीजा सेवाओं को फिर से शुरू बहाली करने का लक्ष्य बना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकारियों का कहना है कि 2025 के आखिर में सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आने के बाद भी सेवाएं कभी पूरी तरह से बंद नहीं की गई थीं, लेकिन काफी पाबंदियां लगाई गई थीं। भारत हर वीजा आवेदन पर व्यक्तिगत तौर पर विचार कर फैसला लेता था।
००

