Login
Author: tarun sardar
0-भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय को मिली जगह लखनऊ,10 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल का आज दूसरी बार विस्तार हुआ है। 6 नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर के नाम हैं। नए मंत्रियों में एक ब्राह्मण, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 2 दलित वर्ग से हैं। वहीं, 2 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। इनमें राज्यमंत्री अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर का नाम है। भूपेंद्र चौधरी: उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष। फिलहाल विधान परिषद सदस्य। मनोज पांडे: ऊंचाहार से विधायक। समाजवादी पार्टी…
बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक! कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन छड़ें मिलीं , एक हिरासत में
बेंगलुरु,10 मई (आरएनएस)। शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई. विस्फोटक कहां से आए और कितने रखे, बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पीएम मोदी रविवार को बेंगलुरु में थे. वह कग्गलीपुरा के पास कनकपुरा रोड पर आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए. पुलिस ने कहा कि जिलेटिन की छड़ें कग्गलीपुरा पुलिस थाने की सीमा में तातागुनी के पास रूटीन सुरक्षा जांच के…
चंडीगढ़,10 मई (आरएनएस)। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम के सेशंस कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. शनिवार देर रात ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को करीब 100 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने संजीव अरोड़ा की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन वकीलों की दलीलों के बाद मजिस्ट्रेट मुनमुन चौधरी ने 7 दिनों की रिमांड मंजूर की. संजीव…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
नई दिल्ली, 10 मई (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई दिशा देने की पहल के तहत एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज में उज्बेकिस्तान के उच्चस्तरीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसंधान, नवाचार और कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में बुखारा स्टेट यूनिवर्सिटी (BSU) और समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन, लाइवस्टॉक एंड बायोटेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान भारतीय और उज्बेक शिक्षाविदों ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती और पशुपालन जैसे पारंपरिक क्षेत्रों को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर…
# चित्रा रामकृष्ण समेत कई को समन # अदालत ने आरोपियों को 18 और 20 मई को पेश होने का निर्देश दिया; CBI का आरोप- चुनिंदा ब्रोकरों को NSE सर्वर के जरिए मिला अनुचित ट्रेडिंग फायदा नई दिल्ली, 10 मई (आरएनएस)। दिल्ली की एक विशेष CBI अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को-लोकेशन घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए पूर्व NSE प्रबंध निदेशक और CEO चित्रा रामकृष्ण समेत 44 आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 18 और 20 मई 2026 को पेश होने का निर्देश दिया…
0-सत्ता परिवर्तन के बाद 15 बाद चेयर भी स्थानांतरित किया कोलकाता,10 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से राज्य विधानसभा में इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष के कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शुभेंदु अधिकारी पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग नहीं करेंगे और मुख्यमंत्री कक्ष में उनके लिए एक अलग कुर्सी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिस कमरे में अब ममता बनर्जी की कुर्सी रखी गई…
मेरठ,10 मई (आरएनएस)। थाना कंकड़खड़ा क्षेत्र में एनएच 58 पर भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय भतीजा बाल-बाल बच गया। यह घटना रविवार दोपहर उस समय हुई जब दोनों सड़क पार कर रहे थे और एक इको कार ने उन्हें अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक सहित पांच अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, थाना कंकड़खड़ा के अंतर्गत खड़ौली के सामने एनएच 58 पर यह दुखद हादसा हुआ। अनीता पत्नी पवन और…
—तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो की मौत कुशीनगर, 10 मई (आरएनएस)। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ मार्ग पर लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के समीप एफसीआई गोदाम के सामने सड़क हादसे में पति पत्नी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज निवासी के रूप में हुआ है। जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के…
जौनपुर,10 मई (आरएनएस)। चंदवक थाना क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम छा गया। घटना पुराने पुल के समीप की बताई जा रही है। हीरापुर मचहटी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवेश यादव और 20 वर्षीय शिवम चैरसिया अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर में गोमती नदी पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।…
