—तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो की मौत
कुशीनगर, 10 मई (आरएनएस)। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ मार्ग पर लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के समीप एफसीआई गोदाम के सामने सड़क हादसे में पति पत्नी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज निवासी के रूप में हुआ है।
जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित एफसीआई गोदाम के सामने शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया।मृतकों की पहचान पति पत्नी के रूप में बृजेश पुत्र रामानंद एवं प्रियंका देवी पत्नी बृजेश निवासी नेबुआ रायगंज थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है। मृतक पति पत्नी ने अपने पीछे एक पुत्री अंजली 10 वर्ष और दो पुत्रों में मटरु 7 वर्ष और भोला 5 वर्ष को छोड़ गए हैं। वहीं हादसे में अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनकी पहचान विनय पुत्र मिथिलेश प्रसाद, सतेंद्र पुत्र रामबरन व चीनू पुत्र पृथक नारायण निवासी भरसर खास थाना कप्तानगंज बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया में भर्ती कराया गया है। इस हादसे ने इलाके को झकझोर के रख दिया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

