Login
Author: tarun sardar
जम्मू,01 मई (आरएनएस)। जम्मू के बंटलाब के ठर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यह घटना उस समय हुई जब एक पुल की मरम्मत का काम किया था. इस दौरान पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे काम कर रहे छह मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. मलबे में दबे मजदूरों के निकालने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना के अलावा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…
तिरुवनंतपुरम,01 मई (आरएनएस)। केरल के अंगमाली और इरिंजालाकुड़ा में शुक्रवार को मंदिर उत्सव के दौरान हाथियों के बेकाबू होने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इन घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। अंगमाली के किडंगूर महाविष्णु मंदिर के पास एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। इस हाथी की पहचान ‘मय्यानाड पार्थसारथी’ के रूप में हुई है, जिसे मंदिर उत्सव के लिए लाया गया था। जानकारी के मुताबिक, उत्सव के बीच में हाथी को मंदिर परिसर के पास बांधा गया था, तभी वह अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान…
नईदिल्ली,01 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 मई को होगी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विधानसभा चुनाव में मतगणना पर्यवेक्षकों के रूप में केवल केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों की नियुक्ति के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। टीएमसी ने 4 मई को होने वाली मतगणना का हवाला देते हुए याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की है। आइए जानते हैं याचिका में क्या कहा गया है। टीएमसी ने याचिका दायर कर मतगणना पर्यवेक्षकों के रूप में की जा रही नियुक्ति में पश्चिम बंगाल…
हैदराबाद,01 मई (आरएनएस)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना आज अपराह्न हुई जब तेज रफ्तार कार ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर के मुताबिक, आउटर रिंग रोट एग्जिट-16 पर खड़ी एक…
