Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली, 01 मई (आरएनएस)। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती अव्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से कड़े और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर ट्रकों की मनमानी आवाजाही अब आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। भारी वाहन सभी लेनों में चलते हैं, ओवरटेक करते हैं और कई बार छोटे वाहनों को घंटों जाम और जोखिम भरी स्थिति में फंसा देते हैं। विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि देश के एक्सप्रेस-वे…
जबलपुर,01 मई (आरएनएस)। बरगी डैम के बैकवॉटर में हुए क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस दौरान दिल को झकझोरने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं. आगरा से बुलाई गई स्पेशल डाइविंग टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रूह कंपा देने वाला सीन दिखाई दिया. डैम में पानी की गहराई में सर्चिंग के दौरान ऐसा मंजर दिखा, जिसे देख रेस्क्यू टीम का दिल बैठ गया. गहरे पानी में डूबे क्रूज के मलबे के बीच एक मां का शव मिला, जो अपने मासूम बच्चे को कलेजे से चिपकाए थी. मां की पकड़ इतनी मजबूत थी कि मौत का झपट्टा…
नई दिल्ली,01 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोटों की गिनती की तैयारियों का रिव्यू करने और उन्हें मजबूत करने के लिए शनिवार को कोलकाता में एक जरूरी हाई-लेवल मीटिंग करने वाली है. काउंटिंग प्रोसेस से पहले पार्टी के एक्टिव मोड में आने के साथ, मीटिंग में स्ट्रेटेजी, कोऑर्डिनेशन और ग्राउंड-लेवल की तैयारी पर फोकस किया जाएगा ताकि काउंटिंग सेंटर्स पर आसानी से मॉनिटरिंग हो सके. सूत्रों के मुताबिक, लीडरशिप बूथ-लेवल मैनेजमेंट, काउंटिंग-डे प्रोटोकॉल और कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म को देखेगी ताकि प्रोसेस को आसान बनाया जा सके. उम्मीद है कि काउंटिंग का दिन पास आने पर…
कोलकाता,01 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कोलकाता में वोटों की कथित हेराफेरी को लेकर बीती रात खूब हंगामा हुआ। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने उन 7 क्षेत्रों में लोगों के इक_ा होने पर पाबंदी लगा दी है, जहां वोटों की गिनती होनी है। शहीद खुदीराम बोस रोड, जज कोर्ट रोड, जादवपुर, डायमंड हार्बर रोड, लॉर्ड सिन्हा हॉल, नरेश मित्र सारणी और प्रमथेश बरुआ सारणी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लगा दी है। कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार ने कहा, एक अतिरिक्त आयुक्त और एक पुलिस उपायुक्त की देखरेख…
कोलकाता,01 मई (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। इन सभी बूथों पर 2 मई को वोट डाले जाएंगे। जिन बूथों पर दोबारा मतदान होना है, उनमें से 11 मगराहाट पश्चिम और बाकी 4 डाइमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि इन बूथों पर 29 अप्रैल को डाले गए वोटों को निरस्त कर दिया गया है और 2 मई को नए सिरे से मतदान होगा। जिन बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है, वहां चुनाव वाले दिन हिंसा हुई थी। इससे मतदान प्रभावित हुआ था। कुछ…
