हरिद्वार,01 मई (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिडकुल क्षेत्र में भारतीय जनता मजदूर संघ ने श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों और संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष पॉपिन कुमार मौर्य ने कहा कि सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मजदूरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, बैठने के लिए छाया (शेड) और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में मजदूर यूनियनों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि श्रमिक अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर मजबूती से आवाज उठा सकें। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सम्मान को सुनिश्चित करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

