Author: tarun sardar
जबलपुर,30 अपै्रल (आरएनएस)। नर्मदा नदी के बरगी डैम में सैलानियों से भरा एक क्रूज पलटने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इस क्रूज में 35 से 40 लोग सवार थे. इस हादसे में 7 लोगों के शव मिले हैं. घटनास्थल पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार 18 लोगों को डूबने से बचा लिया गया है. वहीं कुछ लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच चुके हैं. डैम में क्रूज पलटने से डूबे लोगों की…
कोप्पल (कर्नाटक),30 अपै्रल (आरएनएस)। अतिरिक्त जिला अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के गंगावती नगर अध्यक्ष वेंकटेश कुरुबा उर्फ जेएनएन वेंकी हत्या मामले के छह आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है. न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नायक ने गुरुवार, 30 अप्रैल को यह फैसला सुनाया. सजा पाने वालों के नाम रवि, मैलारी, धनराज, भीमा, सलीम और गंगाधर गवली हैं. एडीजे ने फैसला सुनाते हुए कहा, वेंकटेश मारुति नाम के एक युवक की हत्या का चश्मदीद गवाह था, जिसकी गंगावती रेलवे स्टेशन के पास पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी. आपने वेंकटेश की हत्या इसलिए की क्योंकि…
नईदिल्ली,30 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गुरुवार को अचानक हुई बारिश से राहत मिल गई। बारिश से पहले तेज हवाएं चलीं और मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, साहिबाबाद समेत हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर जमकर ओलावृष्टि भी हुई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाने से तेज धूप से राहत मिली। हालांकि, उमस कम नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बारिश के साथ ही दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज, बिजली…
