Author: tarun sardar
नईदिल्ली,30 अपै्रल (आरएनएस)। नेपाल की सरकारी विमानन कंपनी नेपाल एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क के नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी है। एयरलाइंस ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि वह नेटवर्क मैप में हुई त्रुटि के लिए पूरी ईमानदारी से क्षमा प्रार्थी है और यह गलती नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती है। बता दें कि एयरलाइंस का नक्शा सामने आने के बाद वैश्विक स्तर पर विरोध शुरू हो गया था। बुधवार को नेपाल एयरलाइन के सोशल मीडिया एक्स पर एक रूट नेटवर्क मैप साझा किया था, जिसमें बताया…
नईदिल्ली,30 अपै्रल (आरएनएस)। एक बलात्कार पीडि़ता नाबालिग की गर्भावस्था खत्म करने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह एक बच्ची के साथ हुए बलात्कार का मामला है और पीडि़ता को जिंदगी भर इसका जख्म झेलना पड़ेगा। ये मामला 15 वर्षीय बलात्कार पीडि़ता से जुड़ा है, जो 30 हफ्ते की गर्भवती है। 24 अप्रैल को कोर्ट ने गर्भपात का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ एम्स दिल्ली ने दोबारा अपील की थी। कोर्ट ने कहा, अगर गर्भपात से मां को कोई स्थायी दिव्यांगता नहीं होती है, तो गर्भपात की प्रक्रिया पूरी…
नईदिल्ली,30 अपै्रल (आरएनएस)। अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन और ऐतिहासिक वस्तुएं और मूर्तियां लौटाई हैं। इनकी कीमत करीब 133 करोड़ रुपये है। इसकी घोषणा मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने की। इन वस्तुओं को न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की दूत राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत को सौंपा गया। इन्हें अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह कई सालों तक तस्करी कर अमेरिका ले गए थे। आइए भारत को मिली वस्तुओं-मूर्तियों के बारे में जानते हैं। लौटाई गई वस्तुओं में अवलोकितेश्वर की 19 करोड़ रुपये मूल्य की एक कांस्य प्रतिमा है। ये शेरों के सिंहासन पर द्वि-कमल…
नईदिल्ली,30 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर द्वारा दायर अंतरिम रोक की याचिका को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने बच्चों की सौतेली मां प्रिया कपूर को संजय कपूर द्वारा छोड़ी गई संपत्तियों को नष्ट करने या बेचने से रोक दिया है। सुनवाई के दौरान जज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि संपत्तियों को नष्ट या खत्म नहीं किया जाना चाहिए। इन संपत्तियों का संरक्षण किया जाना आवश्यक है। कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी करते हुए दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति…
0-छत्तीसगढ़ में आर्थिक और सामाजिक सशक्त हो रहीं महिला श्रमिक डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर हर वर्ष 1 मई को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने का अवसर होता है। छत्तीसगढ़ में यह दिवस इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां की अर्थव्यवस्था में महिला श्रमिकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और उनका योगदान पहले से अधिक प्रभावी होता जा रहा है। राज्य के ग्रामीण अंचलों में महिलाएं लंबे समय से कृषि कार्य, वनोपज संग्रहण, तेंदूपत्ता तोडऩे और हस्तशिल्प जैसे कार्यों में सक्रिय रही हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति निर्माण कार्य, घरेलू सेवाओं और…
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता छगन लोन्हारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है…
वाशिंगटन, 30 अपै्रल। अमेरिका में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जब युद्ध सचिव (रक्षा सचिव) पीट हेगसेथ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक सेहत से जुड़ा सवाल पूछ लिया गया। हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष हेगसेथ की उपस्थिति के दौरान कैलिफोर्निया की डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने ट्रंप का यीशू मसीह वाला मीम दिखाकर उनकी मानसिक स्थिरता के बारे में पूछा था। सवाल के बाद हेगसेथ काफी नाराज हो गए और सवाल टालने की कोशिश की। जैकब्स ने एक्स पर सुनवाई का एक वीडियो साझा कर लिखा, मैंने आज सेक्रेटरी हेगसेथ से एक सीधा-सादा, हां…
मॉस्को, 30 अपै्रल। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट से ज्यादा देर तक बातचीत हुई, जिसमें पश्चिम एशिया युद्ध और यूक्रेन को लेकर चर्चा की गई। ट्रंप ने भी एक बयान में कहा कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान युद्ध को लेकर चर्चा हुई है। उशाकोव ने कहा कि बातचीत काफी खुली और काम की रही। उन्होंने बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों ने ईरान और फारस की खाड़ी से…
तेहरान, 30 अपै्रल। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने तेल की बढ़ती कीमतों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी को लेकर मजाक उड़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट समेत अमेरिकी अधिकारियों को भी निशाने पर लिया और उनको नाकाबंदी के सिद्धांत को बढ़ावा देने वाली बेकार सलाह देने वाला बताया। गालिबाफ ने कहा कि नाकाबंदी से तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और आगे यह 140 डॉलर (करीब 13,344 रुपये) प्रति बैलर तक पहुंच जाएगा। गालिबाफ ने राष्ट्रपति ट्रंप की तेल के कुओं पर दबाव पडऩे वाली टिप्पणी का मजाक बनाते हुए…
तेहरान, 30 अपै्रल। अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता के बीच ईरानी नौसेना ने एक नए हथियार के इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है, जिससे उसके दुश्मन भयभीत हो सकते हैं। यह बात ईरान के नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान कही। ईरानी के साक्षात्कार के दौरान कहा कि इस्लामी गणराज्य बहुत जल्द दुश्मन सेनाओं का सामना एक ऐसे हथियार से करेगा जिससे दुश्मन बेहद डरे हुए हैं। ईरानी ने कहा, जल्द ही, हम कुछ ऐसा ज़ाहिर करेंगे जिससे वे बहुत ज़्यादा डरते हैं- ठीक उनके अपने दरवाजे पर।मुझे उम्मीद है कि उन्हें…
