Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,26 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय फोटो पत्रकारिता के दिग्गज और विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके बेटे नितिन राय ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह पिछले 2 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। लगातार बीमारी और उपचार के बीच आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से कला, मीडिया और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। नितिन ने बताया कि उनके पिता के 2 साल पहले प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला था। उसके बाद बीमारी…
वाशिंगटन, 26 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के पास गोलियां चलने के बाद, एक बंदूकधारी को सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत काबू में कर लिया। बंदूकधारी कई हथियारों से लैस होकर एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला कर रहा था। उन्होंने इस घटना को बहुत अचानक बताया और सुरक्षा एजेंट्स की कार्रवाई की जमकर सराहना की। वॉशिंगटन हिल्टन से सुरक्षित निकाले जाने के बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, मैं पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ। फर्स्ट लेडी और मैंने एक आवाज सुनी और मुझे…
वॉशिंगटन,26 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (लोकल टाइम) को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी की घटना के दौरान सिक्योरिटी अधिकारियों के तुरंत जवाब देने की तारीफ की. साथ ही पेन्सिलवेनिया और फ्लोरिडा में उन पर हुई पिछली हत्या की कोशिशों को भी याद किया. इस हमले के कुछ देर बाद प्रेस कान्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, यह हमला मुझे ईरान में जंग जीतने से नहीं रोकेगा. उन्होंने कहा, लॉ एनफोर्समेंट और डीसी पुलिस ने अभी मेयर से बात की. आप हमलावर को अलग-अलग पोजीशन में देखते हैं, लेकिन आप हमलावर को पूरी तरह से शांत…
वाशिंगटन, 26 अपै्रल। पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हुए हमले में करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। कई अमेरिकी अधिकारियों और स्थिति से परिचित लोगों ने ये जानकारी दी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शुरू में लगाए गए अनुमानों से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि तबाही का दायरा अब तक सार्वजनिक रूप से साझा की गई जानकारी से कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों ने कम से कम 7 देशों में महत्वपूर्ण सैन्य स्थलों को निशाना बनाया है। इनमें भंडारण गोदाम, कमांड सेंटर, विमान हैंगर और उपग्रह संचार की…
वाशिंगटन, 26 अपै्रल। वाशिंगटन के होटल हिल्टन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। इस दौरान होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में ट्रंप ने बताया कि एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाशिंगटन के होटल हिल्टन में शनिवार रात एनुअल कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन किया गया था। होटल के बॉलरूम में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत तमाम बड़े…
नईदिल्ली, 26 अपै्रल। वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का जलवा सबको दिखाया है. उन्होंने इस बार 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जबकि पिछले सीजन में 35 गेंद में ये कारनामा किया था. आईपीएल 2026 में हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव ने 15 गेंद में अपना अर्धशतक और 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के भी लगाए. इस मैच में वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी नहीं छोड़ा और जैसा उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड…
नईदिल्ली, 26 अपै्रल। उप-कप्तान ईशान किशन ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, और सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (क्रक्र) पर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक बनाया और राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 228/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में स्क्र॥ के उप-कप्तान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शनादार बल्लेबाजी करके टीम को जीत ऐतिहासिक जीत दिला दी. दोनों…
नईदिल्ली, 26 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (265 रन) चेज करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इसके अलावा ये टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज भी बन गया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने केएल राहुल के 152 और नीतीश राणा के 91 रनों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने विशाल लक्ष्य को प्रियांश आर्य के 17 गेंद में 43, प्रभसिमरन…
नईदिल्ली, 26 अपै्रल। केएल राहुल के नाबाद 152 रन और नीतीश राणा के 91 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 264/2 खड़ा कर दिया. केएल राहुल 67 गेंद में 152 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसमें उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे. जबकि नीतीश राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी परी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके साथ दोनों खिलाडिय़ों ने आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की. दोनों के बीच…
नई दिल्ली,26 अपै्रल। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों और शेयर बाजार से जुड़ी संस्थाओं को साइबर सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी है. सेबी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब साइबर हमले पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और तेज हो गए हैं, इसलिए हमें अपनी सुरक्षा को और मजबूत करना होगा. वित्त मंत्री ने बताया कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई वाले औजारों का इस्तेमाल कर हैकर्स बहुत तेजी से हमले कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने किसी खास कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा दुनिया के…
