Author: tarun sardar

नईदिल्ली,13 मई (आरएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी (79) को बुधवार को दिल्ली से सटे गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी छोटी सी सर्जरी हुई है, जो सामान्य प्रक्रिया थी। उनकी हालत स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सर्जरी के संबंध में तत्काल और अधिक जानकारी मेदांता अस्पताल के डॉक्टर और कांग्रेस की ओर से नहीं दी गई है। इससे पहले सोनिया 24 मार्च, 2026 की रात 10:22 बजे बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप के…

Read More

नईदिल्ली,13 मई (आरएनएस)। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते परिचालन लागत में वृद्धि और यात्रा मांग में कमी के मद्देनजर उड़ानों में कटौती और खर्च में कमी करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने मई में पहले ही 90 उड़ानें रद्द कर दी हैं और जून से अगस्त के बीच लगभग 100 उड़ानें रद्द करने की योजना है। इससे कई लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय मार्गों की उड़ानों पर असर पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया विमानन टरबाइन ईंधन की बढ़ती लागत और कमजोर होते रुपये की वजह…

Read More

चेन्नई,13 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) बुधवार को विधानसभा के बहुमत परीक्षण में भी पास हो गए। विजय ने बुधवार को विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें कांग्रेस और वामदल समेत अन्य सहयोगी पार्टियों के अलावा अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) ने भी समर्थन किया। राज्य की 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए, जबकि तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) को 144 विधायकों का समर्थन मिला है। चुनाव में टीवीके ने 108 सीट जीती थी, जिसमें 106 विधायक बुधवार को मौजूद थे। विजय के…

Read More

नईदिल्ली,13 मई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उसने तमिलागा वेत्री कडग़म (टीवीके) के विधायक आर सीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से मना किया था। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता, विजय बिश्नोई की पीठ ने हाई कोर्ट आदेश को लेकर कहा, यह कहना गलत नहीं होगा कि ये अत्यंत निंदनीय है। कोर्ट ने कहा कि आदेश अनुच्छेद-226 की याचिका पर पारित था, न कि चुनाव याचिका पर। शिवगंगई जिले के तिरुप्पत्तूर-185 से विधायक सेतुपति ने मंगलवार को आए हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ…

Read More

मुंबई,13 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के बारामती में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के 3 महीने बाद बुधवार को एक और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बारामती के गोजुबावी गांव में 2 सीटों वाला एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सिर्फ एक पायलट ही सवार था, जो सुरक्षित बताया जा रहा है। विमान कंपनी के अधिकारी, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। विमान में आग नहीं लगी। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे प्रशिक्षु पायलट श्रीपाल अकेले 2 सीट वाले रेडबर्ड एयरवेज का विमान उड़ा रहा…

Read More

0-पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश का अलर्ट नईदिल्ली,13 मई (आरएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सूरज की तपिश प्रचंड़ होती जा रही है। राजस्थान में पारा 48 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर, पूर्व और दक्षिण राज्यों में अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया है। असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान का बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर…

Read More

वाशिंगटन,13 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे पर रवाना होने से पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्तों की तारीफ की और कहा कि उन्हें इस यात्रा के दौरान बेहतरीन मुलाकात की उम्मीद है। ईरान संकट, वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत और स्थिर हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति…

Read More

वाशिंगटन,13 मई। ईस्ट तुर्किस्तान गवर्नमेंट-इन-एक्साइल (ईटीजीई) और ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल मूवमेंट (ईटीएनएम) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक के दौरान चीन ईस्ट तुर्किस्तान और तिब्बत में किए जा रहे कथित नरसंहार और औपनिवेशिक कब्जे का मुद्दा उठाएं। राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को दो दिवसीय उच्चस्तरीय शिखर वार्ता के लिए चीन की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। लगभग एक दशक में किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा मानी जा रही है। ट्रंप से की गई अपील में ईटीजीई ने आरोप लगाया कि…

Read More

इस्लामाबाद,13 मई। पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने नहीं दिया। उनके साथ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी भी थे। यह जानकारी बुधवार को स्थानीय मीडिया ने दी। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए, इमरान खान की बहन अलीमा खान ने कहा कि इमरान खान से मिलने से मना करना कोर्ट की अवमानना है। नियमों के हवाले से उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने हर मंगलवार और गुरुवार को फैमिली मीटिंग के साफ…

Read More

ओस्लो,13 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 से 19 मई के बीच नॉर्वे दौरे से पहले उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि और नीतियों की जमकर तारीफ की गई है। नॉर्वे के पूर्व मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यानी कि यूएनईपी के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह बयान नॉर्वे के प्रमुख अखबार डैगेन्स नेरिंग्सलिव में प्रकाशित एक लेख में दिया। सोलहाइम ने लिखा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी के लगातार हरित (ग्रीन) संदेश से बहुत कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता…

Read More