विकासनगर,13 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली विकासनगर के कुल्हाल चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी नशे का आदी है। तमंचा वह इसलिए रखता था कि जिससे कि लोगों को डराधमका कर पैसे वसूल सके। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल्हाल चौकी पुलिस ने चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बुधवार रात को चौकी पुलिस की ओर से धौलातप्पड़ मार्ग फ्लाई ओवर के पास कुल्हाल क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोहेल उर्फ लक्खा पुत्र इनाम निवासी ग्राम कुल्हाल के रूप में हुई। आरोपी को चेक किया गया तो उसके पास एक देशी तमंचा और एक315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए लोगों को तमंचा दिखाकर उनसे पैसा वसूलता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

