रायपुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। इटसा हास्पिटल आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 18 दिसंबर से 22 दिसंबर के मध्य करेगा। उक्त स्वास्थ्य शिविर के संबंध में हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील बलानी एवं उनकी टीम ने गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य शिविर के संबंध में आयोजन को लेकर मूणत एवं बलानी के बीच 11 विचार विमर्श हुआ। श्री मूणत ने हास्पिटल द्वारा लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि उक्त कार्य मानव सेवा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं बलानी ने छग की जनता के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करते हुए सभी के स्वस्थ्य रहने की कामना की।
संदीप
०००००

