दुबई ,14 नवंबर। अपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए दुनिया भर में मशहूर दुबई एक और नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। सिएल दुबई मरीना नाम का 377 मीटर ऊंचा नया होटल तैयार हो चुका है, जो जल्द ही दुनिया के सबसे ऊंचे होटल का खिताब हासिल करेगा। यह होटल न केवल अपनी ऊंचाई बल्कि 360 डिग्री दृश्य और लग्जरी सुविधाओं के कारण भी चर्चा में है। 15 नवंबर, शनिवार को खुलने जा रहा यह होटल पाम जुमेराह, दुबई मरीना और शहर के आकाश का शानदार नजारा प्रस्तुत करेगा।
फर्स्ट ग्रुप द्वारा निर्मित और इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप के विग्नेट कलेक्शन के तहत संचालित इस होटल में 82 मंजिलें, 1,004 कमरे और सुइट बनाए गए हैं। यहां रुकने का किराया लगभग ्रश्वष्ठ 1,310 (करीब 30,000 रुपये) से शुरू होकर ्रश्वष्ठ 2,400 (करीब 55,000 रुपये) तक जाता है। हर कमरे से पाम जुमेराह और मरीना का खूबसूरत दृश्य दिखाई देगा।
हृह्रक्रक्र द्वारा डिजाइन की गई यह कांच से बनी इमारत अपने बीच में खुले प्रांगण के कारण प्राकृतिक रोशनी से भरपूर रहती है। इसका रूफटॉप ऑब्जर्वेशन डेक पूरे दुबई का 360ए व्यू देता है। होटल का लेवल 81 पर बना टैटू स्काई पूल दुनिया का सबसे ऊंचा इन्फिनिटी पूल होगा, जबकि इसका स्काई क्लब सबसे ऊंचा नाइट क्लब बनने जा रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एड्रेस बीच रिजॉर्ट के नाम था। होटल में कई प्रीमियम रेस्टोरेंट और कैफे मौजूद हैं। 15 नवंबर को खुलने से पहले ही इसकी बुकिंग तेज़ी से चल रही है।
000

