कोलकाता 14 नवंबर (आरएनएस)। बेगुसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री सिंह ने मीडिया से कहा, पहले दिन से मैं कह रहा हूं कि एनडीए की सरकार बनेगी। रूझान भी दिख रहा है और रिजल्ट भी आ गया है। ये भी मैं कह रहा हूं कि बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।
उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार को समझते हैं, वे जानते हैं कि यहां के लोग ‘जंगल राजÓ नहीं चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज के युवा शायद ‘जंगलराजÓ का अनुभव नहीं जानते, लेकिन उनके बुजुर्गों ने देखा है। उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘बिहार कभी भी इन भ्रष्ट नेताओं के हाथों में नहीं जाएगा।Ó बंगाल में भी विजय निश्चित है. उन्होंने कहा कि वहां की वर्तमान सरकार अराजकता और बाहरी प्रभावों से प्रभावित है, लेकिन बंगाल के लोग अंतत: सच्चाई को पहचानेंगे। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि आज के युवा शायद ‘जंगलराजÓ का अनुभव नहीं जानते, लेकिन उनके बुजुर्गों ने देखा है। उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘बिहार कभी भी इन भ्रष्ट नेताओं के हाथों में नहीं जाएगा।Ó उन्होंने कहा कि बंगाल की वर्तमान सरकार अराजकता और बाहरी प्रभावों से प्रभावित है, लेकिन बंगाल के लोग अंतत: सच्चाई को पहचानेंगे।

