रायपुर, 1४ नवम्बर (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए श्री नबीन ने महत्वपूर्ण कार्य किए है जिसे अब अधिक गति और बल मिलेगा। इस जीत ने एनडीए की सरकार को बिहार के बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए अधिक अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को जीत के लिए बधाई प्रेषित की है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

