देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को सामाजिक संस्था ने बच्चों के साथ मनोविज्ञान के जुड़ी बाते की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें कपड़े वितरित करें। फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलाकर कई खेल खेले। संस्था के संस्थापक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि ईश्वर की उपासना का एक तरीका बच्चों के साथ हंसते-खेलते समय बिताना भी है। इस अवसर पर समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा,बाल गृह अधीक्षिका सुनीता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

