भोपाल 14 Nov, (Rns) । बिहार में NDA की जीत से विपक्ष चारों खाने चित हो गया। इस प्रचंड जीत की खुशी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री-विधायकों को मिठाई खिलाकर मनाई। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। वहीं इस दौरान तमाम तरह के मुद्दों पर भी बयान दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहा कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय का रथ गुजरात से निकाला। मुख्यमंत्री के बाद देश के पीएम बने। गुजरात का विजय रथ सब जगह पहुंचा है। महादेव की तरह तमाम तरह का जहर पिया। कोई कह सकता है कि पीएम को मां की गाली दी जाएगी। गठबंधन ने छठ मैया का भी अपमान किया। जनता के हित में जनता के लिए जनता ने विजय रथ निकाला है। बिहार वासियों को सुशासन की बधाई। बिहार में किसी तरह का दंगा नहीं हुआ। दो चरण में कोई घटना नहीं हुई। यह नीतीश कुमार की भी जीत है।’

