मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के साथ कई फिल्में रिलीज लेकर आएंगे। निर्माताओं ने जानकारी दी कि अभिनेता उनके साथ आगामी प्रोजेक्ट में भी काम करेंगे। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक आर्यन की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेता हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा, ‘नागजिला ‘ की दुनिया में आपका आधिकारिक रूप से स्वागत है। ‘नागजिला – नाग लोक का पहला कांडÓ।
फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने कास्ट और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर नहीं की। बता दें, अब भले ही करण और कार्तिक एक के बाद एक फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। इससे पहले फिल्म ‘दोस्ताना-2Ó कार्तिक ने करण के साथ साइन की थी, लेकिन 20 दिनों की शूटिंग के बाद अचानक धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें बाहर कर दिया था, जिसको लेकर करण ने कहा था कि कार्तिक ‘अनप्रोफेशनलÓ हैं और फीस बढ़ाने की जिद कर रहे हैं।
उस वक्त खबरें थीं कि दोनों अब साथ में काम नहीं करेंगे। इसी के साथ कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले एक और फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरीÓ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में रहेगी और इसमें नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरीÓ फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। अनन्या और कार्तिक दूसरी बार एक-दूसरे के अपोजिट काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 2019 में ‘पति पत्नी और वोÓ में नजर आए थे, जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था। ००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

