अभिनेता सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर इसी साल ईद, 2025 के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि यह दर्शकों की उम्मीदों पर कुछ खास नहीं उतरी। ऐसे में सलमान अपनी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। अभिनेता इस फिल्म में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते, इसलिए वह कसरत पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने खुद इसकी झलक दिखाई है। सलमान की ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।
सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें स्टेज के पीछे पैरों की कसरत करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने अपने एक पैर को ऊपर उठाया है और उनके भाई सोहेल खान उसे थामे हुए हैं। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, भाईजान का जलवा है। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई तो भाई हैं, मजाक नहीं है। बता दें कि सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवानअगले साल 2026 में रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

