यामी गौतम की फिल्म ‘हकÓ और रश्मिका मंदाना ‘द गर्लफ्रेंडÓ ही अब तक करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। बाकी फिल्मों की कमाई काफी कम हो चुकी है। पढि़ए बॉक्स रिपोर्ट में किन फिल्मों में कितना कलेक्शन कर लिया है। साथ ही कलेक्शन की दौड़ में कौन आगे चल रहा है।
सैकनिल्क के अनुसार यामी गौतम की फिल्म ‘हकÓ ने 7वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 14 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अब तक अपना आधा बजट वसूल कर लिया है। ‘हकÓ में महिला अधिकारों की बात को उठाया गया है। यह फिल्म यामी गौतम के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ी उम्मीद से साउथ फिल्म ‘जटाधराÓ की थी, जिससे उनके करियर को फायदा हो सके। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी है। 7वें दिन में आकर ही ‘जटाधराÓ का कलेक्शन लाखों में रह गया है। फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 40 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 5.54 करोड़ रुपये है।
कलेक्शन के मामले में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंडÓ ही फिल्म ‘हकÓ की बराबरी कर सकती है। ‘द गर्लफ्रेंडÓ ने 7वें दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 11.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्सÓ को थिएटर में 7 दिन हो चुके हैं, इसका कलेक्शन भी गुरुवार को 68 लाख रुपये रहा है। वहीं बॉलीवुड फिल्म ‘द ताज स्टोरीÓ ने भी 14वें दिन में आकर 42 लाख रुपये कमाए हैं। परेश रावल की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 17.67 करोड़ रुपये रहा है। वहीं 24 दिनों से सिनेमाघरों में ‘थामाÓ और ‘एक दीवाने की दीवानियतÓ मौजूद हैं। इन फिल्मों का कलेक्शन भी अब बहुत कम हो चुका है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामाÓ ने 24वें दिन में 35 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियतÓ ने भी 50 लाख रुपये की कमाई की है। ‘थामाÓ ने 133 करोड़ रुपये की कुल कमाई की हैं। वहीं हर्षवर्धन की फिल्म का कलेक्शन अब तक 100 करोड़ नहीं हो सका है। फिल्म ने अब तक कुल 77.30 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

