कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 में नजर आने वाले हैं। आज से निर्माताओं ने फिल्म का प्रचार पहले गाने फुर्र की रिलीज के साथ शुरू कर दिया है। फिल्म के पहले गाने फुर्र को यो यो हनी सिंह ने गाया है।
कपिल शर्मा 2015 में रिलीज हुई फिल्म किस किस को प्यार करूं के सीक्वल किस किस को प्यार करूं 2 के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। आज फिल्म का पहला गाना फुर्र रिलीज हो चुका है। जिसमें कपिल के साथ यो यो हनी सिंह का स्वैग नजर आया।
कपिल शर्मा ने भी अपनी आगामी फिल्म किस किस को प्यार करूं का पहला गाना फुर्र इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा, नाचने, झूमने और फुर्र होने के लिए तैयार हो जाइए। किस किसको प्यार करूं 2, 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कपिल की इस पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने क्लैप इमोजी बनाए हैं। इस फिल्म की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने लिखा, चलो अब हुक स्टेप करो इंडिया। वहीं कपिल के फैंस उनके इस वीडियो पर फायर और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं।
फिल्म किस किसको प्यार करूं 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। अब इसी फिल्म का सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2, 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है। कपिल के अलावा इस फिल्म में हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

