विकासनगर,15 नवंबर (आरएनएस)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में शनिवार को पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग में बढ़ते खतरों से बचने के तरीके बताए। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को ‘गुड टच, बैड टचÓ के बारे में जागरूक किया। साइबर सेल के निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आजकल डिजिटल दुनिया में खतरे बढ़ रहे हैं। इनसे बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने को कहा। बताया कि ऑनलाइन ठगी और गलत जानकारी से कैसे बचें। महिला पुलिसकर्मियों ने ‘गुड टच, बैड टचÓ के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि अगर कोई आपको गलत तरीके से छूता है तो आपको क्या करना चाहिए। यह जानकारी छात्राओं के लिए बहुत जरूरी थी। पुलिस का कहना है कि वे आगे भी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करते रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

