हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। धनौरी पीजी कॉलेज में शनिवार को राज्य का रजत जयंती उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड देवों की धरती है और यहां की संस्कृति और मान्यताएं दुनिया में अद्वितीय हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू कर नया इतिहास रचा है। यह राज्य की प्रगतिशील सोच और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में बड़ा कदम है। सहायक आचार्य डॉ. कल्पना भट्ट ने कहा कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों देश के काम आते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली और कुमाउनी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

