हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। धर्मनगरी में पिछले 10 दिनों से ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड लोगों को परेशान कर रही है। सूखी ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को इलाज कराने चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान घट कर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

