हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। भाकियू (क्रांति) का सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय ज्वालापुर पर तालाबंदी कर धरना 5वें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक तालाबंदी और धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन किसानों के धैर्य का इम्तिहान ले रही है। बंद पड़े गन्ना क्रय केंद्रों को खोला जाए जिससे किसानों को अपना गन्ना बेचने में आसानी रहे। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार बार कहने पर भी क्रय केंद्र नहीं खोले जा रहे, सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

