हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक/सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमैनअनुदेशक) परीक्षा 2023 का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों का चयन परिणाम श्रेष्ठता क्रम में जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम में चयनित 37 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की सूची भी आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे की ओर से जारी कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

