हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम ने विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान के तहत भीमगोड़ा से सुखी नदी पुल तक स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे अवैध और अनियंत्रित तारों को हटाने की कार्रवाई की। निगम टीमों ने निरीक्षण कर लटकते तारों को सुरक्षित तरीके से हटाया, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हुई। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

