सुकमा, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। जिले के भेज्जी और चिंतागुफा के घने पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
सूत्रों के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों की सूचना मिलने पर ष्ठक्रत्र के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। जैसे ही टीम जंगल के अंदरूनी क्षेत्र में पहुंची, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए पलटवार किया। घटना स्थल पर दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलियों की आवाज गूंज रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अभियान जारी है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

