रायपुर, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। सहारा जनसेवा कल्याण समिति ने स्कील डेव्लपमेंट के नाम पर महिला से 5 लाख 40 हजार की ठगी करने का मामला प्रकााश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पुष्पा नामदेव 38 वर्ष संतोषी नगर टिकरापारा की रहने वाली है। प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी राजू बाघ ने सहारा जनसेवा कल्याण समिति में सदस्यों को जोड़कर स्कील डेव्लपमेंट के नाम पर 5 लाख 40 हजार रुपए ऐंठ लिया। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

