रायपुर, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर ने दो दोपहिया वाहन पार कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में सांई नगर गंज निवासी मनीष श्रीवास 23 वर्ष ने गंज थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एमसी 1840 को फाफाडीह स्थित होटल अजंता के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में बेहरा कालोनी निवासी भगत दास बेहरा 46 वर्ष ने गोलबाजार थाना में शिकायत किया कि वह अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 केआर 4455 को डीकेएस भवन के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए एक्टिवा की कीमत करीब 15 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

