रायपुर, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश और देशभर के पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकार समाज में सत्य, पारदर्शिता और जनसेवा को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
किरण देव ने कहा कि मीडिया कर्मियों की निष्ठा, निर्भीकता और लगातार किए जा रहे प्रयासों से लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने पत्रकारिता के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी निभाने वाले सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

