कांकेर, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। रविवार को ग्राम जामगांव में कुछ लोग खुडखुडिया चार्ट बिछाकर गोटी घोल कर अधिक पैसे का लालच देकर रूपये पैस का दाव लगाकर खुडखुडिया नामक जुआ खिला रहे की मुखबीर सुचना पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब कांकेर श्री आई. के. ऐलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना नरहरपुर से टीम गठित कर ग्राम जामगांव में मुखबीर के बताये स्थान पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर 04 नफर जुआरियान खुडखुडिया नामक जुआ खेलाते पाया गया। जुआरियान 01. राकेश छाटा के पास से 500 रूपये 02. आशीश पटेल के पास से 600 रूपये 03. रामाधार साहू के पास से 530 रूपये एवं एक नग सफेद रंग के रेंगजीन फ्लेक्सी जिसमें इंट, पान, चिड़ी, झंण्डा, मुंडा, हुक्कुम खुडख़ूडिय़ा चार्ट 04. विजय साहू के पास से 800 रूपये एवं 06 नग प्लस्टिक गोटी जिसके फलक पर इंट, पान, चिड़ी, झंण्डा, मुंडा, हुक्कुम अंकित है एवं 01 नग काले रंग की रेगजीन लेदर एवं फण्ड से 2300 रूपये मिला कुल जुमला राशि 4730 रूपये जुआरियों के कब्जे से जप्त कर मौके पर आरोपी जुआरियान के खिलाफ धारा 6(क) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 का अपराध सबुत पाये जाने से अपराध पजीबंद्व कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सहा.उप निरी. पल्टुराम मण्डावी, आर. 728 नीलेश निषाद, आर. 767 धर्मेन्द्र साहू, आर. 1090 निलेश साहु का महत्वपुर्ण योगदान रहा
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

