विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को पछुवादून में ‘ग्रीन हार्टफुलनेस रनÓ का आयोजन किया गया। पौंधा में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। ग्रीन हार्टफुलनेस रन संस्था के जोनल प्रभारी डीडी जोशी ने बताया कि दौड़ की तीनों श्रेणियां हैं। एक किमी, 2.5 किमी और पांच किमी की दौड़ इसमें शामिल है। दौड़ में पांच साल के बच्चों से लेकर 85 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। जोशी ने कहा कि धरती पर जीवन के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही खुद भी जागरूक होना होगा। जंगलों और हरियाली को बढ़ाने के साथ ही आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण असंतुलन से पारिस्थिकी में भी असंतुलन पैदा हो रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। पर्यावरण असंतुलन ही प्राकृतिक आपदाओं का कारण बन रहा है। दौड़ में कर्नल केडी सिंह, जतिन, अंकित नेगी, प्रमोद, त्रिभुवन सेमवाल, गणेश गोदियाल, जितेंद्र यादव, पंकज, सविता रानी, आरपी सिंह, अनघा आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

