अजय देवगन इन दिनों एक्शन की बजाय कॉमेडी, रोमांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2Ó ने शनिवार को बढिय़ा कमाई की। वहीं ‘कांथाÓ, ‘हकÓ और ‘गर्लफ्रेंडÓ को भी क्या वीकएंड का फायदा मिला है।
सैकनिल्क के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2Ó ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 21 करोड़ रुपये हो चुका है। रविवार को भी इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिख सकती है, क्योंकि वीकएंड पर इसे दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म को अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है। इसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत के अलावा माधवन भी हैं।
यामी गौतम की फिल्म ‘हकÓ के लिए भी शनिवार यानी वीकएंड का दिन अच्छी खबर लेकर आया। इस फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को यानी 8वें दिन 65 लाख रुपये रह गया था। लेकिन शनिवार को यानी 9वें दिन फिल्म की कमाई बढ़ी, इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए। कुल कलेक्शन भी 15.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
साउथ फिल्म ‘कांथाÓ को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज दिखा था। दुलकर सलमान स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 4.85 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं पहले दिन भी इसने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 9.20 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर भी इस फिल्म के कलेक्शन में बहुत अधिक उछाल नहीं दिखा है।
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंडÓ में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। इस फिल्म ने भी शनिवार को यानी 9वें दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। 8वें दिन इसका कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 14 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड का दिन इस फिल्म के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

