बिलासपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ग्राउंड में साइकिल चला रही नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी करने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू के अनुसार, रविवार सुबह छात्रा रोज की तरह पुलिस ग्राउंड में साइकिल का अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक दिलीप रौतिया वहां पहुंचा और छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
छात्रा ने उसकी हरकतों को अनदेखा कर आगे बढऩे की कोशिश की, लेकिन आरोपी आरक्षक पीछे पड़ा रहा और जबरन पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह स्वयं को बचाते हुए पीडि़ता सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ छेडख़ानी सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

