बिलासपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। तोरवा क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार देवरीडीह (देवरीखुर्द) निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम सिदार किसी निजी काम से शहर आए थे और स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। शाम लगभग 6.45 बजे जब वे पावर हाउस चौक के पास पहुंचे, तभी लालखदान की दिशा से आ रहे हाईवा (ष्टत्र 10 क्चक्क 9348) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राधेश्याम सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर इक_ा हो गए, लेकिन तब तक हाईवा चालक वाहन छोड़कर भाग चुका था। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित किया, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
इधर, घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

