दुर्ग, 17 नवंबर (आरएनएस)। जिले में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में खुर्सीपार क्षेत्र में आधी रात एक युवक पर चार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, *पुरुषोत्तम* नामक युवक बीती रात चौक पर खड़ा था। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और उससे कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंच गया। तभी एक आरोपी ने अचानक जेब से चाकू निकालकर पुरुषोत्तम के हाथ और पैर में कई वार कर दिए।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

