० प्रदेश में धान खरीदी उत्सव को कर्मचारियों की हड़ताल से लगा ग्रहण
० पंजीयक मार्कफेड तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों के बीच हड़ताली कर्मियों के नेताओं से शुरू हो गई है बातचीत
रायपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में धान खरीदी में रोड़ा बने सहकारी समिति के पदाधिकारियों और शासन के जिम्मेदार अधिकारियों के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत हो रही है जिसमें सकारात्मक हल निकलने की संभावना है।
मार्कफेड के पूर्व अध्यक्ष शशीकांत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में 2739 सहकारी समितियां है जो कि धान के उपार्जन का काम करती है जिसमें कंप्यूटर आपरेटर से लेकर अन्य कर्मचारी धान खरीदी का काम करते है। शासन द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई है लेकिन आज अधिकृत रूप से शुरू हुई है। इस वर्ष पानी गिरने के कारण जल्द पकने वाली फसल देरी से पकी है वहीं खेतों में पानीभर गया है जिसके कारण हार्वेस्टर काम नहीं कर रहा है। राज्य में 15 तथा 16 नवंबर को अवकाश होने के कारण अब 17 नवंबर से ही वार्षिक धान खरीदी शुरू हो गई है। राज्य में धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साह है। छग शासन के मार्कफेड को इसका नोडल एजेंसी बनाया गया है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाती है तथा बोनस के रूप में एक हजार रुपये बोनस दिया जाता है। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाती है वर्तमान में 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत है 6 सहकारी बैंकों के माध्यम से इसका भुगतान किया जा रहा है।
प्रदेश में सहकारी समितियों में सूखा पड़त धान की अपनी समस्या है। जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है इसलिए अब कर्मचारी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करना चाहते है। समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य कर्मचारियों ने नियमितीकरण करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। पंजीयन कुलदीप शर्मा ने सभी हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त करने का नोटिस दे दिया है जिसके चलते स्थिति और भी बिगड़ गई है।
राजनांदगांव में 1243 मीटरिक टन धान खरीदी
मार्कफेड के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी के अनुसार राजनांदगांव में 1243 मिटरिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसके चलते यहां पर किसानों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि आज पंजीयन कुलदीप शर्मा संयुक्त संचालक एवं मार्कफेड के पदाधिकारियों के साथ हड़ताली कर्मचारियों की तीसरे दौर की वार्ता होगी। इस वार्ता में हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यदि सकारात्मक हल निकल गया तो धान खरीदी में तेजी आ जाएगी। पंजीयक सहकारी संस्थाओं ने बलौदाबाजार एवं कोरबा में हड़ताली कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

